अगर अक्सर चक्कर आते हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकता है ये बीमारियां होने का संकेत

अगर अक्सर चक्कर आते हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकता है ये बीमारियां होने का संकेत

सेहतराग टीम

अचानक कभी कभी हमें चक्कर आने लगता है। वैसे तो यह आम समस्या है। कभी न कभी आपको चक्कर जरूर आया होगा। लेकिन यही अगर आपके साथ अक्सर होने लगे तो आपको तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि ये गंभीर बीमारियों के लक्षण भो हो सकते हैं। दरअसल  चक्कर आने की समस्या तब होती है जब हमारी आंखें, दिमाग, कान, पैरों और रीढ़ की नसों में से कोई एक हिस्सा काम करना बंद कर देता है। इसलिए इससे पहले कि इस समस्या से स्थिति गंभीर हो जाए हमें सावधान हो जाना चाहिए। आइए लगातार चक्कर आने से क्या प्रभाव पड़ता है और यह कौन सी बीमारियों का लक्षण हो सकता है।

पढ़ें- अगर एसिडिटी है तो ना खाएं ये चीजें, कर सकती हैं सेहत को खराब

पानी की कमी से चक्कर आना

कई लोग पानी कम पीते हैं, ऐसे में उनके शरीर में धीरे-धीरे पानी की कमी होने लगती है। इससे चक्कर आने की समस्या पैदा हो सकती है। खासकर बुजुर्गों और डायबिटीज के मरीजों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।  

मस्तिष्क तक ऑक्सीजन का न पहुंचना

मस्तिष्क यानी दिमाग को ऑक्सीजन के निरंतर आपूर्ति की आवश्यकता होती है। अगर ऐसा नहीं हो पाता तो इंसान चक्कर खाकर गिर सकता है या बेहोशी की भी स्थिति आ सकती है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से जांच करा लेनी चाहिए।

कान में संक्रमण होने के कारण

कान में संक्रमण की वजह से भी चक्कर आने की समस्या हो सकती है। दरअसल, यह आपके सुनने और उसके संतुलन को बनाए रखने की क्षमता को प्रभावित करता है और ऐसा होने पर अक्सर चक्कर आने लगते हैं। इसके अलावा दवाइयों के अधिक सेवन से भी चक्कर आने की समस्या हो सकती है। 

लगातार चक्कर आना इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

अक्सर चक्कर आना कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। जैसे कि- तनाव, माइग्रेन, तंत्रिका तंत्र की दिक्कत, ब्रेन ट्यूमर या कान का ट्यूमर आदि। इसलिए लगातार चक्कर आने की समस्या को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं।

 

इसे भी पढ़ें-

घंटों ईयरफोन लगाने के शौकीन हो जाएं सावधान, हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों के शिकार

बदलते मौसम के साथ गर्म पानी का करें सेवन, जानें क्या फायदा होगा

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।